मारवाड़ी युवा मंच (चाईबासा जागृति शाखा के द्वारा शुक्रवार को सदर थाना प्रभारी एवं पदाधिकारीयों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया गया
संतोष वर्मा
Chaibasa ः मारवाड़ी युवा मंच (चाईबासा जागृति शाखा के द्वारा शुक्रवार को सदर थाना प्रभारी एवं पदाधिकारीयों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया गया।रक्षाबंधन का यह अवसर कुछ अलग ही भावनाओं से भरा रहा। जो पदाधिकारी अपने कर्तव्य के कारण रक्षाबंधन पर अपने घर जाकर बहनों के साथ यह पर्व नहीं मना पाते, उनके लिए शाखा की बहनें ही उनकी बहन बनकर राखी बाँधने पहुँचीं।कलाई पर स्नेह, सम्मान और विश्वास की पवित्र डोर राखी बाँधी। राखी बाँधते हुए बहनों ने उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनके सुखद एवं सुरक्षित जीवन की मंगलकामना की।
यह भावुक पल केवल एक पर्व का उत्सव नहीं, सदर थाना में अपने पद पर पदस्थापित भाइयों के प्रति सम्मान का प्रतीक था, जो अपने परिवार से दूर रहकर हमारे देश और हमारी सुरक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभाते हैं। उनके लिए यह राखी इस भावना का संदेश थी कि भले ही वे अपने घर की बहनों से दूर हों, लेकिन देश की बहनें और समाज उनके साथ खड़ा है।
राखी का यह पवित्र धागा केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की रक्षा में समर्पित सम्मान, कृतज्ञता और भाईचारे का अटूट बंधन है।इस भाई बहन के पवित्र रिश्ते के कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष- चंदा अग्रवाल कोषाध्यक्ष- खुशबू दोदराजका, कार्यक्रम संयोजिका -विनीता सराफ, सदस्य -नीतू टिबरेवाल आदि सदस्य मौजूद रही।



