आदिवासी एकता महाजुटान को राहुल गांधी का समर्थन, शुभकामना संदेश से बढ़ा उत्साह

 आदिवासी एकता महाजुटान को राहुल गांधी का समर्थन, शुभकामना संदेश से बढ़ा उत्साह

 त्रिशानु राय बोले—आदिवासी समाज के अधिकार, अस्मिता और सम्मान की लड़ाई में राहुल गांधी की प्रतिबद्धता स्पष्ट

संतोष वर्मा

चाईबासा : आदिवासी एकता और अधिकारों के लिए आयोजित होने वाले आदिवासी एकता महाजुटान को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी ने पत्र लिखकर अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की है। राहुल गांधी का यह आत्मीय संदेश झारखंड के आदिवासी समाज के प्रति उनके सम्मान, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को स्पष्ट करता है।कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने रविवार को कहा कि यह संदेश केवल शुभकामना नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान के प्रति एक मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उनके संदेश से महाजुटान में शामिल होने वाले लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।त्रिशानु राय ने कहा कि आदिवासी समाज ने सदियों से अपने जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ अपनी संस्कृति, परंपरा, भाषा और अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। आज जब आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों और पहचान से जुड़े सवाल लगातार महत्वपूर्ण हो रहे है, ऐसे समय में राहुल गांधी जी का आत्मीय संदेश बेहद महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि आदिवासी एकता महाजुटान किसी एक राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की एकता, अधिकार, स्वाभिमान और संवैधानिक संरक्षण की सामूहिक आवाज है। इस महाजुटान के माध्यम से समाज अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर एकजुटता का संदेश देगा।

त्रिशानु राय ने कहा कि राहुल गांधी जी लगातार देश के आदिवासी, छात्रों, किसान, मजदूर और वंचित वर्गों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाते रहे है। झारखंड के आदिवासी समाज के प्रति उनका यह संदेश उसी संवेदनशील राजनीतिक सोच की एक और मिसाल है।उन्होंने कहा राहुल गांधी का यह आत्मीय संदेश  महाजुटान की भावना को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post