चाईबासा में राष्ट्रीय डॉक्टर डे पर रोटरेक्ट क्लब ने किया चिकित्सकों को सम्मानित

 चाईबासा में राष्ट्रीय डॉक्टर डे पर रोटरेक्ट क्लब ने किया चिकित्सकों को सम्मानित



नव-मनोनीत अध्यक्ष और सचिव की अगुवाई में शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह भेंट कर जताया आभार


संतोष वर्मा

चाईबासा: राष्ट्रीय डॉक्टर डे के अवसर पर रोटरेक्ट क्लब, चाईबासा की ओर से शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके समर्पण और सेवाभाव को सलाम किया गया। आज के इस अवसर पर उनके निजी चिकित्सालय एवं कार्यालय में जाकर चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. विजय मूंदड़ा, डॉ. वीणा मूंदड़ा, डॉ. संजीव तिरिया, सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. मानसी संतरा, डॉ. आर. के. सिंह, डॉ. रानू सिंह, डॉ. भास्कर भूषण और डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रोम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रोटरेक्ट क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में डॉक्टरों की भूमिका को रेखांकित करना और उनके सेवा कार्यों के प्रति आभार प्रकट करना था।

हर जगह उपस्थित रही क्लब की नई टीम

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान क्लब के नव-मनोनीत अध्यक्ष रोटरैक्टर विकाश गुप्ता और सचिव रोटरैक्टर सौरभ गुप्ता के साथ रोटरैक्टर सौरभ भगत और रोटरैक्टर कन्हैया पांडेय हर जगह उपस्थित रहे। नई टीम ने चिकित्सकों के पास जाकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें सम्मानित किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं डॉक्टर

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर समाज के ऐसे स्तंभ हैं, जो मानवता की सेवा में निःस्वार्थ भाव से जुटे रहते हैं। जिस तरह डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की सेवा की है, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। रोटरेक्ट क्लब और उसकी नई टीम के इस आयोजन की सराहना शहरवासियों और चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने की।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post