मंत्री दीपक बिरूवा की मौजूदगी में हेमंत सोरेन की कार्यशैली से प्रभावित होकर सैकड़ों समर्थकों ने थामा झामुमो का दामन : बुधराम लागुरी
संतोष वर्मा
Chaibas : हेमंत सोरेन की कार्यशैली से प्रभावित होकर सैकड़ों समर्थकों ने थामा झामुमो का दामन. यह जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. श्री लागुरी ने बताया कि आज चाईबासा परिसदन में एक सादे समारोह में मंत्री दीपक विरुवा की मौजूदगी में सारंडा एवं गुआ क्षेत्र से सुखराम सांडिल, नीरज चौबे, रामेश्वर चाम्पिया, राजू गोप, कुरशो देवगम, बुधराम सिद्धू, सुमित दास तथा जगदीश कोड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में राज्य के मंत्री दीपक बिरुआ मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, जिला संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सनातन पिंगुआ, छात्र मोर्चा जिला सचिव अनुज पूर्ति, जिला संगठन सचिव बृन्दावन गोप तथा सारांडा मानकी लादूरा देवगम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों ने कहा कि वे झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनहितकारी नीतियों, विकास कार्यों तथा जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि झामुमो के नेतृत्व में राज्य के आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर एवं युवाओं के हितों की रक्षा लगातार की जा रही है।
मंत्री दीपक बिरुआ एवं अन्य नेताओं ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। नए सदस्यों ने झामुमो की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर नये सदस्यों को मंत्री श्री बिरुवा, जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम समेत झामुमो जिला पदाधिकारिओं द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया है.


