मलेरिया पर नियंत्रण को लेकर मच्छर पकड़ रहा विभाग, मच्छरों की पहचान कर बीमारी के नियंत्रण को होगी कार्रवाई
santosh verma
Chaibasa ः पश्चिम सिंहभूम जिला में मलेरिया फाइलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों के फैलाव का सर्वेक्षण करने के लिए मच्छरों का संग्रह किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में मच्छरों को इकट्ठा कर उनकी पहचान करके इसकी जानकारी राज्य मुख्यालय को भेजी जाएगी। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंझारी के स्वास्थ्य केंद्र बड़ा तोरलो में जोनल मलेरिया ऑफिस रांची एवं जिला भीबीडी कार्यालय पश्चिमी सिंहभूम की टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संयुक्त टीम के द्वारा वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण को लेकर मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का घनत्व सर्वे किया गया। इस दौरान अहले सुबह 5 बजे टीम ने बड़ा तोरलो गांव पहुंचकर सहिया एवं सहिया साथी, एमपीडब्ल्यू के साथ घरों एवं गोहाल में मच्छरों का संग्रह किया। अब टीम के द्वारा मच्छरों की पहचान करते हुए मलेरिया व फाइलेरिया बीमारी के फैलने एवं इसके नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट राज्य मुख्यालय एवं केंद्र तक भेजी जाएगी। यह सर्वेक्षण वेक्टर जनित बीमारियों को नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य मच्छरों की आबादी का आकलन करना और मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए एक रणनीति बनाना है। कार्यक्रम में जोनल टीम रांची से विनीत सुमन बेक, दुकेश जिला स्वास्थ्य विभाग के डीवीडी कार्यालय से शशि भूषण महतो, जिला भीबीडी सलाहकार एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता बीनू सिंह लागुरी, बुद्धेश्वर महतो, चितरंजन सिंह देव, प्रकाश कोंडाकेल, नागेश्वर महतो, मंगल सिंह गोप, मंझारी से शंभू शंकर गोप, प्रभु नाथ बोयपाई, सहिया अमीना बिरुआ, नंदी कोंडाकेल उपस्थित थे।
