जिले के 172 विद्यालयों में विज्ञान व गणित किट की खरिददारी में हुए फर्जी वाड़ा के मामलें में जिला शिक्षा पदाधिकारी नें दिया क्षेत्राय शिक्षा पदाधिकारी को जांच का आदेश, 15 दिन के अंदर दें जांच रिपोर्ट
मामलाः जिले के 172 स्कूलों में विज्ञान व गणित किट का बगैर खरिददारी किए चाईबासा सदर स्थित गुप्ता इंटरप्राईजेज के प्रोपराइटर चंदन गुप्ता द्वारा फर्जी बिल बना कर 8,60,000 लाख रूपये की निकासी किये जाने का
santosh verma
Chaibasa ः कौन है चाईबासा सदर बाजार स्थित गुप्ता इंटरप्राइजेज का प्रोपराईटर चंदन गुप्ता जिसने वर्ष 2024-25 में जिले के 172 स्कूलों में विज्ञाण व गणित का किट बगैर किये है प्रखंड प्रशार शिक्षा पदाधिकारियों के सांठ गांठ से फर्जी बिल बना कर कर ली 8,60,000 लाख रूपया का निकासी कर शिक्षा विभाग को चुना लगा दिया. इधर इसी मामले को जिला प्रशाषन नें गंभिरता से लेते हुए शिकायतकर्त के शिकायत पर मामले की जांच क्षेत्रिय शिक्षा पदाधिकारी मनोहरपुर को करने का आदेश जारी कर दिया है और 15 दिनों के अंदर मामले की पुरी जांच कर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. जी हां यह वहीं गुप्ता इंटरप्राइजेज का प्रोपराईटर है जिसनें टोंटो प्रखंड के कस्तुरबा गांधी बालिका आवासिय में विद्यालय में ग्रोसरी सामान का मानक रूप से उपलब्ध ना कराकर घटिया कंपनी का सामान उपलब्ध कराया गया है जिसका खुलाशा पिछले दिनों हुई जांच में हो चुका है,वहां भी फर्जी वाड़ा किया गया है.वहीं जांच के बाद आनन फानन में रातों रात विभाग के द्वारा निर्धारित किया गया कंपनी का ग्रोसरी का सामान विद्यालय परिसर में उपलब्ध कराया गया लेकिन तब तक पुराने सामानों का बिडियों में कैद कर लिया गया था जांच दल के द्वारा.
जिला शिक्षा पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के द्वारा 3 जून 2026 को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूम को लिखा गया जांच के लिए पत्र
किया है मामला
पश्चिमी सिंहभूम जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 मे विज्ञान एवं गणित किट आपूर्ति न होने, कथित फर्जी बिलों के माध्यम से रू0 8,60,000 की वित्तीय अनियमितता तथा सामान्य वित्तीय नियम (GFR) के उल्लंघन से संबंधित प्राप्त परिवाद के संबंध में।
उपर्युक्त विषय के संबंध में अंकित करना है कि तुरी सुण्डी, District Vice President, भारत आदिवासी पार्टी सुपलसाई, नरसंडा, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में विज्ञान एवं गणित किट आपूर्ति न होने, कथित फर्जी बिलों के माध्यम से रू० 8,60,000 की वित्तीय अनियमितता तया सामान्य वित्तीय नियम (GFR) के उल्लंघन से संबंधित प्राप्त परिवाद पत्र अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय को समर्पित किया गया है।
प्राप्त परिवाद पत्र अनुसार चाईबासा सदर बाजार फर्म Gupta Enterprises के प्रोप्राइटर चंदन गुप्ता तथा संबंधित प्रखण्डों के प्रखण्ड संसाधन केन्द्रों के कर्मियों की मिलीभगत से विद्यालयों को विद्यालय प्रबंधन समिति स्तर पर क्रय करने से रोका गया तथा शिक्षकों पर दबाव बनाकर कथित फर्जी बिलों के माध्यम से रू0 8,60,000 की राशि निकासी की गई।
यह अत्यंत गंभीर विषय है कि उक्त राशि की निकासी के बावजूद 172 विद्यालयों में से किसी भी विद्यालय को आजतक विज्ञान एवं गणित किट उपलब्ध नहीं कराई गई है।
अतः जिले में संचालित सभी माध्यमिक एवं उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2024-25 में विज्ञान एवं गणित किट क्रय से संबंधित बिन्दुवार जाँच प्रतिवदेन अपने मंतव्य के साथ 15 दिनों के अन्दर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
