Jharkhand Political News: झारखंड कांग्रेस ने सौरभ अग्रवाल पर जताया भरोसा, संगठन और प्रशिक्षण टीम में किया शामिल


न्यूज डेस्क। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव और चक्रधरपुर निवासी सौरभ अग्रवाल को पार्टी संगठन एवं प्रशिक्षण टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने की रणनीति के तहत उन्हें यह दायित्व दिया है।

करीब 19 वर्षों से कांग्रेस संगठन में सक्रिय सौरभ अग्रवाल ने छात्र संगठन एनएसयूआई से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने युवा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर काम करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। वर्तमान में वे युवा कांग्रेस की अनुशासन समिति के चेयरमैन भी हैं।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा संगठन और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को पंचायत स्तर तक मजबूत करने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में सौरभ अग्रवाल को संगठन एवं प्रशिक्षण टीम में शामिल किया गया है। वे प्रदेश संगठन महासचिव के साथ मिलकर प्रशिक्षण कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करेंगे।

इस नई जिम्मेदारी पर सौरभ अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है और वे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगे। वहीं, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post