जैतगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता आमीर हिंदुस्तानी नें जैंतगढ़ प्राथमिक स्वास्थय केंद्र में चिकित्सक बहाल करने व ओपीडी चलानें की मांग को लेकर खोला मोर्चा, जगन्नाथपुर प्रभार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सौपा मांग पत्र

विगत कई वर्षों से चल रही है बिना डॉक्टर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जैतगढ़ में कम से कम सप्ताह में दो दिन डाक्टर मौजूद रहे तथा सुचारू रूप से चलाया जाए ओपीडी
संतोष वर्मा
Chaibasaःजैतगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता आमीर हिंदुस्तानी ने चिकित्सा प्रभारी जगन्नाथपुर डाo जोसेफ मेलगांडी से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने मांग की है कि विगत कई वर्षों से बिना डॉक्टर के चल रही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतगढ़ में कम से कम सप्ताह के दो दिन डाक्टर मौजूद रहे तथा ओ पी डी चलाया जाए। ताकि प्रस्तावित प्रखंड जैंतगढ़ क्षेत्र के आम जन मानस को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। अभी यहां के गरीब ग्रामीण पूरी तरह केमिस्ट की दुकानों पर निर्भर हैं। रोज कमा कर खाने वाला मजदूर अगर बीमार पड़ जाता है तो घर की आर्थिक स्थिति दयनीय हो जाती है। अब जब सरकार अस्पताल बनाई है और वहां पर डॉक्टर को छोड़ बाकी चिकित्सा कर्मी हैं, जिन्हें सरकार हर माह तनख्वाह दे रही है तो उसका लाभ ग्रामीणों को क्यों नहीं मिलना चाहिए। चिकित्सा प्रभारी से उन्होंने यह भी मांग किया है कि सप्ताह के चार दिन जैंतगढ़ के चिकित्सा कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथपुर में सेवा ली जाए। आगे उन्होंने एड्स जैसी जानलेवा बीमारी को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने की भी मांग की है। उन्होंने सदर अस्पताल चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एड्स संक्रमित ब्लड चढ़ाने का जिक्र करते हुए कहा कि स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है इसलिए प्रशासन को बैनर पोस्टर एवं नुक्कड़ नाटक से क्षेत्र की जनता को जागरूक करना चाहिए।यह भी बताया गया की जैंतगढ़ प्राथमिक स्वास्थय केंद्र में एक डॉक्टर का पदस्थापन किया गया था लेकिन डॉक्टर योगदान देने के बाद से ही नदारद है जिसके बारे में ना सिविल सर्जन खोज बिन कर रहें और ना स्थानिय चिकित्सा प्रभारी.