धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि जनजातीय अस्मिता, सामाजिक चेतना और आत्मसम्मान के प्रतीक हैं
Santosh verma
Chaibasa पश्चिमी सिंहभूम जिला में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के अवसर पर चाईबासा बस स्टैंड चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त मनीष कुमार एवं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर अंचल अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि जनजातीय अस्मिता, सामाजिक चेतना और आत्मसम्मान के प्रतीक हैं। उन्होंने समाज को अन्याय, शोषण और दमन के विरुद्ध संगठित होकर संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और जनकल्याण के मूल्यों का संदेश देता है।
उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे। युवाओं को उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज निर्माण एवं राष्ट्र विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समरस, सशक्त एवं समृद्ध समाज के निर्माण हेतु कार्य करें।

