उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े 26 चापाकल का किया गया मरम्मत

उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े 26 चापाकल का किया गया मरम्मत

संतोष वर्मा

Chaibasaःपश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल- चाईबासा के विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें चालू किया गया। प्रमंडल के द्वारा आज कुल 26 चापाकलों की मरम्मत करवाया गया। इस क्रम में सदर प्रखंड के टेकराहातु पंचायत अंतर्गत सालीहातु गांव के सालीहातु टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास एक चापाकल की मरम्मत की गई। वहीं टेकराहातु गांव के खास टोला में लगे दो चापाकलों को भी दुरुस्त किया गया। खूंटपानी प्रखंड के बड़ागुंटिया पंचायत अंतर्गत रायहातु गांव के खास टोला में लगे दो चापाकलों की मरम्मत की गई। इसके अलावा केंदुरहात गांव स्थित चापाकल को भी चालू कराया गया। टोंटो प्रखंड के टोंटो पंचायत स्थित बंदाबेड़ा गांव में खास टोला में लगे दो चापाकलों की मरम्मत की गई। वहीं गुवासाई टोला में भी एक चापाकल ठीक किया गया। जगन्नाथपुर प्रखंड के पाटाजैंत पंचायत अंतर्गत बनकट्टी गांव के ऊपर टोला में लगे दो चापाकलों को मरम्मत कर चालू कराया गया। तांतनगर प्रखंड के तेंतेड़ा पंचायत अंतर्गत जबेड़ा गांव के पाडूसाई टोला तथा खास टोला में लगे दो चापाकलों की मरम्मत की गई। मंझारी प्रखंड के पिलका पंचायत अंतर्गत पड़सी गांव के निश्चिंतपुर टोला में एक चापाकल को दुरुस्त किया गया। वहीं गुली गांव के बड़ागुली टोला में तथा पिलका गांव के कुमारटोला स्थित स्वास्थ्य केंद्र के पास लगे चापाकलों की भी मरम्मत की गई। मंझारी प्रखंड के भरभरिया पंचायत अंतर्गत मौदा गांव के छोटा मौदा टोला में दो चापाकलों को ठीक किया गया। इसके अलावा पड़सा पंचायत के पड़सा गांव के संथालटोला स्थित चापाकल की भी मरम्मत की गई। नोवामुंडी प्रखंड के नोवामुंडी बस्ती पंचायत अंतर्गत मंडासाई टोला में मध्य विद्यालय-नोवामुंडी, सहित आसपास के चार चापाकलों को दुरुस्त कर चालू कराया गया। झींकपानी प्रखंड के टुटुगुटू पंचायत अंतर्गत टुटुगुटू गांव के खास टोला स्थित चापाकल की मरम्मत की गई। हाटगम्हरिया प्रखंड के जयपुर पंचायत अंतर्गत क्यूरा गांव के खास टोला में लगे दो चापाकलों को मरम्मत कर पुनः चालू कराया गया.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post