प्रत्येक शुक्रवार को स्टांप पेपर एवं कोर्ट फीस टिकट की करायी जाएगी उपलब्धता

 प्रत्येक शुक्रवार को स्टांप पेपर एवं कोर्ट फीस टिकट की करायी जाएगी उपलब्धता



स्टांप पेपर एवं कोर्ट फीस टिकट की समय पर उपलब्धता को लेकर कोषागार पदाधिकारी ने की अधिवक्ताओं एवं स्टांप वेंडर्स के साथ की बैठक


santosh verma

Chaibasaःचाईबासा:- स्टांप पेपर एवं कोर्ट फीस टिकट की नियमित उपलब्धता को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार के आदेशानुसार शुक्रवार को जिला कोषागार  कार्यालय में जिला कोषागार पदाधिकारी सुमित कुमार की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं एवं स्टांप वेंडर्स के साथ बैठक की गई। बैठक में जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तिन  कुल्लू ने स्टैंप वेंडर्स द्वारा स्टांप की उपलब्धता एवं निकासी में आने वाली कठिनाइयों पर चर्चा की। फादर अगस्तिन कुल्लू ने कहा कि स्टैंप वेंडर्स के पास स्टांप पेपर एवं कोर्ट फीस टिकट न्यायिक कार्यों में समय पर उपलब्ध नहीं होने से वकीलों तथा मुवक्किलों को काफी परेशानी होती है। वही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला कोषागार द्वारा प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को  स्टांप वेंडर्स को स्टांप  एवं कोर्ट फीस टिकट की निकासी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए स्टांप वेंडर्स को पूर्व में ही अपने चलान बुधवार तक  कोषागार में चालान डिफेस करने हेतु जमा करना होगा। वहीं को कोषागार में पर्याप्त मात्रा में सभी प्रकार के न्यायालयी स्टॉप एवं नॉन ज्यूडिशियल स्टांप आदि उपलब्ध रखे जाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कैसर परवेज, सरकारी वकील पवन शर्मा, अधिवक्ता राजाराम गुप्ता, के अलावा स्टांप वेंडर्स विद्युत राय, तिलक महतो, बुधराम गोप आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post