चाईबासा/संतोष वर्मा: झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की ओर से जिले के नवपदस्थापित शिक्षक-शिक्षिकाओं की सेवा संपुष्टि प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कराए जाने पर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है।
दिनांक 25.05.2026 को जिले के कुल 278 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सेवा संपुष्टि प्रक्रिया पूर्ण की गइ । दो वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपरांत इतनी त्वरित एवं सुव्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से सेवा संपुष्टि कराया जाना जिले के शिक्षा प्रशासन की सकारात्मक कार्यसंस्कृति को दर्शाता है।
संघ विशेष रूप से उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के प्रति आभार व्यक्त करता है, जिनके जिले में पदभार ग्रहण करने के उपरांत विभिन्न विभागों में निरंतर निगरानी, सक्रिय प्रशासनिक पहल एवं त्वरित कार्यशैली देखने को मिल रही है। जिला स्थापना समिति के अध्यक्ष के रूप में उनके मार्गदर्शन एवं सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप शिक्षा विभाग का यह महत्वपूर्ण कार्य भी सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय के कुशल नेतृत्व, सतत निगरानी एवं दूरदर्शी कार्यशैली की भी संघ सराहना करता है। पूर्व से ही उनके मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुमंडल — चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर एवं सदर में विशेष कैंप आयोजित कर सेवा पुस्तिकाओं का संधारण, त्रुटि सुधार एवं आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण कराया गया था। सेवा संपुष्टि की अंतिम प्रक्रिया शेष थी, जिसे अब सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सुश्री शालिनी डुंगडुंग, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी मनोहरपुर, राजकुमार पासवान , क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथपुर महोदय द्वारा निष्पक्ष जांच, त्वरित सत्यापन एवं सकारात्मक सहयोग हेतु भी संघ विशेष धन्यवाद ज्ञापित करता है।इसके अतिरिक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सभी लिपिक कर्मियों एवं पूरी कार्यालय टीम का भी संघ हार्दिक अभिनंदन करता है, जिनके निरंतर प्रयास, समर्पण, समन्वय एवं सकारात्मक कार्यशैली से यह महत्वपूर्ण कार्य समयबद्ध रूप से संभव हो सका।
संघ का मानना है कि इस प्रकार के सकारात्मक एवं संवेदनशील प्रशासनिक कार्यों से शिक्षक समुदाय में नई ऊर्जा, विश्वास एवं उत्साह का संचार होता है तथा शिक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत बनती है।संघ की ओर से अर्जुन पूर्ति, मनोज राउत, मंजीत बानरा, विनोद कुमार ओझा, संजय देवगाम, सुमित कु० हासदा सहित अन्य सभी सदस्यों ने अपनी आभार प्रकट किया है।

