सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा के नेतृत्व में किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प एवं माला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फूलकांत झा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के सच्चे शिल्पकार थे। उन्होंने देश में लोकतंत्र को मजबूत करने, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और वैज्ञानिक सोच को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि नेहरू जी का योगदान देश हमेशा याद रखेगा।
इस दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के बताए शांति, गुटनिरपेक्षता और राष्ट्रीय एकता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला महासचिव राजू रजक, जेपीसीसी (JPCC) जिला चेयरमैन सुमंत शर्मा, गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, मनोज बर्णवाल समेत कई स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
