MLA Sonaram Sinku's efforts in road construction: जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से इटरबालजुड़ी से रोबेंटा होते हुए डांगवापोसी को जोड़ने वाली पीसीसी पथ पर होगा पुलिया का निर्माण, मिलेगा ग्रामिणों को बड़ी राहत

ग्रामिणों की शिकायत पर विधायक सोनाराम सिंकु नेंं त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशाषन से पुलिया निर्माण करने की मांग की

विधायक के मांग पर जिला प्रशाषन नें त्वरित कार्रवाई करते हुए एनआरईपी विभाग को दिया पुलिया निर्माण के लिए प्राकलन तैयार करने निर्देश, विभाग नें कनिय अभियंता को कार्यस्थल भेज कराया नापी

तीन माह से दर्जनों गांव के ग्रामीण हो रहें हैं परेशान

चाईबासा/संतोष वर्मा: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले नोवामुण्डी प्रखंड के कोठगढ़ पंचायत के इटरबालजुड़ी से रोबेंटा होते हुए डांगवापोसी को जोड़ने वाली पीसीसी पथ पर पुलिया निर्माण नहीं होने से उक्त क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामिणों को पिछले तीन माह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन परेशानियों को लेकर ग्रामिणों नें जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ दल के सोनाराम सिंकु से पुलिया निर्माण करने का मांग किया था ताकी बरसात के दिनों में लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। 

वहीं ग्रामिणों की इस समस्या को निदान के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशाषन से पुलिया निर्माण करने की मांग को प्रमुख्ता से किया गया। इधर विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा किया गया मांग पर जिला प्रशाषन नें त्वरित कार्रवाई करते हुए एनआरईपी विभाग को उक्त कार्यस्थल पर पुलिया निर्माण के लिए प्राकलन राशी तैयार कर योजना को धरातल पर उतारनें का निर्देश दिया गया। इधर विभाग के कनिय अभियंता को भेज कर छतीग्रस्त पीसीसी पथ पर पुलिया निर्माण के लिए नापी जोखी किया गया ताकी शीघ्र पुलिया का निर्माण कार्य पुरा हो सके। 

ज्ञात हो की ग्रामीणों कि मांग एवं ग्रामीणों कि असुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक सोनाराम सिंकु ने जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने कि मांग कि। विगत कई महीनों पहले ग्राम टरबालजोड़ी के टोला रोबेंटो के पीसीसी सडक में अवस्थीत पुलिया पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पुरी तरह बाधित हो गया था। जिसकी सुचना ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सोनाराम सिंकु को दिया, उक्त सुचना पर विधायक श्री सिंकु ने जिला प्रशासन को स्थानीय लोगों कि असुविधा से अवगत कराया एवं त्वरित कार्यवाही करने कि मांग कि, जिसके उपरांत क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण का रास्ता साफ हुआ। जिला प्रशासन ने विधायक सोनाराम सिंकु कि मांग पर इटरबालजुड़ी के रोबेंटा टोला में अवस्थीत क्षतिग्रस्त पुलिया का नवनिर्माण कराने हेतु प्राक्कलन बनाने कि दिशा में पहल किया Nrep विभाग के कनीय अभियंता के द्वारा स्थल का निरिक्षण किया एवं प्राक्कलन हेतु मापी लिया गया। इससे ग्रामिणों नें विधायक के द्वारा त्वरित कार्रवाई करने के लिए आभार प्रकट किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post