मझगांव विधायक निरल पुरती एवं जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार नें तांतनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

 मझगांव विधायक निरल पुरती  एवं जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार नें तांतनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश



santosh verma

Chaibasaःविधायक, मझगांव विधानसभा क्षेत्र निरल पुरती एवं जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, तांतनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड सभागार में सभी प्रखंड एवं पंचायत कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वजन पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं मईया सम्मान योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को जमीनी स्तर तक सुचारु रूप से पहुंचाने पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने तथा 15वें वित्त आयोग की राशि से खराब जलमीनारों की मरम्मती कराने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अबुआ आवास योजना के सफल क्रियान्वयन, विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण, श्रमिकों का लेबर कार्ड निर्माण, आपदा से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा जनगणना कार्यों के सटीक एवं त्रुटिरहित संचालन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (JSLPS) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आकस्मिक कोष गठन हेतु प्रस्ताव तैयार करने पर भी चर्चा की गई। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रखंड एवं पंचायत भवनों में आमजन हेतु ठंडे पेयजल की व्यवस्था के लिए मिट्टी के घड़े उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी गणों “जनजातीय गरिमा उत्सव–2026” अंतर्गत “जन भागीदारी अभियान – सबसे दूर, सबसे पहले” कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दी गई। अभियान के सफल संचालन हेतु उपस्थित सभी कर्मियों को शपथ भी दिलाई गई।मौके पर प्रखंड परिसर में माननीय विधायक और जिला उपायुक्त के द्वारा पौधारोपण किया

निरीक्षण के क्रम में मा० विधायक और उपायुक्त के द्वारा पंचायत भवन तांतनगर का भी भ्रमण किया। इस दौरान भवन परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, मईया कक्ष, ऊर्जा कक्ष, ज्ञान केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके उपरांत मा० विधायक और उपायुक्त के द्वारा तिथि भोजन सह जन्मोत्सव के तहत प्रखंड के  मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय तांतनगर और प्लस टू उच्च विद्यालय चिट्ठीमिट्टी में बच्चों के साथ भोजन किया गया और केक काटकर बच्चों का जन्मदिवस क्यों मनाया गया साथ ही विद्यालय में लगाए गए प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post