हो समाज की पहली SDO जयवंती देवगम अब बनी डिप्टी सेक्रेटरी

 हो समाज की पहली SDO जयवंती देवगम अब बनी डिप्टी सेक्रेटरी 

santosh verma

Chaibasa : आदिवासी हो समुदाय से SDO बननेवाली पहली महिला जयवंती देवगम, जो सदर प्रखंड के पम्पाड़ा गांव की मूल निवासी है, उनको अब राज्य सरकार ने नयी जिम्मेदारी सौंपी है। जयवंती देवगम को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया है। ज्ञात हो कि जयवंती देवगम गुमला के बसिया में बतौर एसडीओ पदस्थापित थी। उसके पूर्व पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में सीओ (अंचलाधिकारी) रह चुकी हैं। 

संत जेवियर्स रांची से ग्रेजुएट

जयवंती देवगम की प्राथमिक शिक्षा अपने गांव पम्पाड़ा के सरकारी स्कूल से हुई थी। फिर छह से दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई उन्होंने एसपीजी मिशन बालिक उच्च विद्यालय से की थी। जबकि संत जेयर्स कॉलेज रांची से इंटरमीडियेट व ग्रेजुएशन पूरा किया। अंत में BHU (बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी)से बीएड की डिग्री हासिल की थी। 

कानून का प्रोफेसर है पति संजीव बिरुली

शिक्षा विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी बननेवाली जयवंती देवगम के पति कानून के नामचीन प्रोफेसर हैं। उनके पति संजीव बिरुली जमशेदपुर कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। संजीव बिरुली तांतनगर प्रखंड के रहनेवाले हैं।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post