झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने की अनुशासन समिति की घोषणा, कोल्हान प्रमण्ल के उपाध्यक्ष रमेश खिरवाल बने समिति के सदस्य

झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने की अनुशासन समिति की घोषणा, कोल्हान प्रमण्ल के उपाध्यक्ष रमेश खिरवाल बने समिति के सदस्य 


santosh verma

Chaibasa ः झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संगठन की गरिमा, अनुशासन एवं मर्यादित कार्यसंस्कृति को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वर्ष 2026-27 हेतु 11 सदस्यीय अनुशासन समिति की घोषणा की गई है।

विगत दिनों सम्पन्न हुई प्रांतीय समीक्षा बैठक में संगठन की एकता, सक्रियता एवं संविधानसम्मत कार्यप्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से अनुशासन समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार गठित समिति में वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल को संरक्षक मंडल में स्थान दिया गया है, जबकि प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र अग्रवाल एवं प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन पदेन सदस्य के रूप में समिति का मार्गदर्शन करेंगे।सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल को अनुशासन समिति का सभापति मनोनीत किया गया है। समिति में राज्य के विभिन्न जिलों से अनुभवी एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, जिनमें राँची से श्री ललित कुमार पोद्दार एवं श्री सुभाष पटवारी, कोडरमा से श्री रामरतन महर्षि, गोड्डा से श्री प्रीतम गाडिया, देवघर से श्री राजकुमार शर्मा, चाईबासा से श्री रमेश खिरवाल एवं जमशेदपुर से श्री मुकेश मित्तल प्रमुख हैं।यह समिति संगठन के संविधान, अनुशासन एवं मर्यादा के प्रभावी क्रियान्वयन, संगठनात्मक विषयों पर आवश्यक सुझाव देने तथा आवश्यकतानुसार प्रांतीय नेतृत्व को अनुशंसा उपलब्ध कराने का कार्य करेगी।अनुशासन समिति के सभापति एवं सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री कृष्णा अग्रवाल ने कहा कि “किसी भी सामाजिक संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, अनुशासन एवं कार्यसंस्कृति में निहित होती है। झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन सदैव सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मर्यादा एवं पारदर्शिता की परंपरा को आगे बढ़ाता रहा है। हमारी समिति पूरी निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं संगठनहित की भावना के साथ कार्य करेगी तथा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सम्मान और संगठन की गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।”उन्होंने प्रांतीय नेतृत्व द्वारा प्रदत्त दायित्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति संगठन को और अधिक मजबूत, संगठित एवं अनुशासित बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाएगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post