भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किरीबुरू में संपन्न

 भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किरीबुरू में संपन्न



संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक प्रशिक्षण, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से हुई चर्चा



पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, सुशासन एवं विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा हैः गीता कोड़ा

santosh verma

Chaibasaःकिरीबुरू में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा सहित कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक प्रशिक्षण, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।



प्रशिक्षण वर्ग में “मोदी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं” विषय पर संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना एवं किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं।



“पार्टी का इतिहास एवं विकास” विषय पर राजकुमार बुधपुरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, सेवा और संगठन की मजबूत विचारधारा पर आधारित दल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की परंपरा एवं वैचारिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

“कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” विषय पर मनोज सिंह टाटा ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर की सघ् से ही संभव है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाने एवं नए लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की।



“हमारी कार्यपद्धति” विषय पर अभय सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासन, समर्पण एवं सेवा भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संगठन की कार्यशैली ही भाजपा को अन्य दलों से अलग पहचान दिलाती है।

“देश के समक्ष चुनौतियां एवं निदान के हमारे प्रयास” विषय पर पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि देश आज सामाजिक, आर्थिक एवं वैचारिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, सुशासन एवं विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे समाज में सकारात्मक संवाद स्थापित करें तथा राष्ट्रहित के मुद्दों पर लोगों को जागरूक करें।

“कार्यकर्ता विकास, संवाद और चरित्र बोध” विषय पर कर्मवीर सिंह ने कहा कि संगठन का मजबूत आधार उसके संस्कारित एवं समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

“विचार परिवार” विषय पर अजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा ही समाज को एकता एवं सांस्कृतिक मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने संगठन और समाज के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।

“व्यावहारिक सत्र” में मृत्युंजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क शैली एवं कार्यक्रम संचालन के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी।

“सोशल मीडिया एवं मैं ऐप, सरल ऐप” विषय पर राहुल साहदेव ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया संगठन का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय होकर सरकार एवं संगठन की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

“वृक्ष प्रबंधन, स्थायी कार्यक्रम एवं मन की बात” विषय पर राकेश भारकर ने कहा कि संगठनात्मक कार्यक्रमों में निरंतरता एवं जनभागीदारी से ही समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार होता है।

समापन सत्र में डॉ. प्रदीप वर्मा ने “राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति एवं 2027 पंचायत चुनाव में हमारी भूमिका” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू, जे.बी. तुबिड, बड़कुवर गागराई, जावरलाल बानरा, संजू पांडे, सतीश पुरी, दिनेश नंदी, भूषण पाट पिंगुआ, चंदन झा, मंगल गिलूवा,रंजन प्रसाद, रविशंकर विश्वकर्मा, धर्मवीर पासवान, राजश्री बानरा, पवन शर्मा, जितेंद्र गुप्ता उर्फ जितू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राय भूमिज, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष बामिया लागुरी,, वीरेंद्र कुमार गुल्लू, अजीत सिंह, चंद्र मोहन तियु, रमेश खिरवाल, पंकज खिरवाल, प्रताप कटिहार, शंभू हजरा सहित जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post