झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय के नवनिर्मित मंदिर में 3 व 4 मई को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

 झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय के नवनिर्मित मंदिर में 3 व 4 मई को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव


संतोष वर्मा

Chaibasaः झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय परिसर में बने नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 3 एवं 4 मई को किया जाएगा। इसकी जानकारी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि पहले यह कार्यक्रम 15 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन विशेष कारणों से तिथि में बदलाव किया गया। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत बनारस से आए पांच पुरोहितों द्वारा अखंड यज्ञ के साथ होगी। मंदिर में खाटू श्याम बाबा, श्री लक्ष्मी नारायण, राधा कृष्ण तथा मां मनसा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 3 मई को मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान होगा, जबकि 4 मई को महाभोग एवं भंडारे का आयोजन रखा गया है। रामा पांडे ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करें। उन्होंने कहा कि यह मंदिर सार्वजनिक रूप से सभी श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा और कोई भी यहां आकर पूजा-अर्चना कर सकता है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post