चाईबासा जिला परिषदः Machenical Engineer नागेंद्र सिंह की प्रतिनियुक्ति रद्द करने का मामला महामहिम राज्यपाल से किए जाने की चर्चा

 चाईबासा जिला परिषदः Machenical Engineer नागेंद्र सिंह की प्रतिनियुक्ति रद्द करने का मामला महामहिम राज्यपाल से किए जाने की चर्चा



जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिनियुक्ति से पूर्व पथ निर्माण विभाग से सहमती नहीं लिया जाना नियम के विरुद्ध






विडंबना यह भी है कि BIT मेसरा से Quality Qantrol रिपोर्ट को जिला अभियन्ता नहीं मानते हैं  तो फिर mechanical engineering के द्वारा बनाया गया विपत्र को कैसे पारित करते हैं?

नागेंद्र सिंह पर जिला अभियन्ता की मेहरबानी पर सवाल खड़ा किया जा रहा है. पथ निर्माण विभाग के सचिव को भी इस सम्बन्ध में लीगल नोटिस भेजने की बात की चर्चा है

नागेंद्र सिंह वर्तमान में गुण नियन्त्रण चाईबासा में पदस्थापित है, जिसकी प्रतिनियुक्ति नियम विरुद्ध तरीके से कर दी गई है

नागेंद्र सिंह की प्रतिनियुक्ति मामला में DC और DDC को लीगल नोटिस भेजने की खबर. सूत्र

सबसे बड़ी विडम्बना एवं आश्चर्यजनक बात यह है कि civil works division में Machenical Engineer नागेंद्र सिंह की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है

मालुम हो कि नागेंद्र सिंह एक Machenical Engineer हैं

संवेदक लोगों को विपत्र बनाने से पहले कमिशन वसूली किए जाने की बात 

संतोष वर्मा

Chaibasaःपथ निर्माण विभाग के नागेंद्र सिंह की प्रतिनियुक्ति जिला परिषद में बिना पंचायती राज के सहमती के बिना किया गया है, इस सम्बन्ध में सामाजिक संगठन के द्वारा झारखंड सरकार, ग्रामीण विकास विभाग के संकल्प पत्र 2078/ ग्राफ विo दिनांक 10.06. 2024 के कंडीका 13 में स्पष्ठ उल्लेख का उल्लंघन किए जाने को लेकर सामाजिक संगठन के द्वारा जिला प्रशाषन को लीगल नोटिस देने की तैयारी कर ली गई है. 

सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन पंचायती राज के व्यवस्था पर कुठाराघात कर संकल्प की घोर उपेक्षा किया गया है, जबकि उक्त संकल्प राज्यपाल के द्वारा अनुमोदित है.वहीं नागेंद्र सिंह पर जिला अभियन्ता की मेहरबानी पर सवाल खड़ा किया जा रहा है. वहीं पथ निर्माण विभाग के सचिव को भी इस सबंध में लीगल नोटिस भेजने की बात की चर्चा है.इधर नागेंद्र सिंह वर्तमान में गुण नियन्त्रण चाईबासा में पदस्थापित है, जिसकी प्रतिनियुक्ति नियम विरुद्ध तरीके से कर दी गई है.मेहरबानी इतनी की अधिकांश योजना नागेंद्र सिंह के अधीन दे दिया गया है जिला अभियंता के द्वारा.इतना ही नहीं संवेदक लोगों को विपत्र बनाने से पहले कमिशन वसूली किए जाने की बात कही गई है, जिसकी जांच के लिए महामहिम राज्यपाल से लिखित शिकायत दर्ज करायी जा सकती है. वहीं नागेंद्र सिंह की प्रतिनियुक्ति के मामला में डीसी और DDC को लीगल नोटिस भेजने की खबर भी है. सबसे बड़ी विडम्बना एवं आश्चर्यजनक बात यह है कि civil works division में Machenical Engineer नागेंद्र सिंह की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. विदित हो कि नागेंद्र सिंह Machenical Engineer हैं.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post