कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग हुई तेज

 कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग हुई तेज

 संतोष वर्मा

Chaibasaःगुरूवार को कोल्हान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पदाधिकारी सुबोध महाकुड़ एवं पिपुन बारीक ने कुलपति से मुलाकात कर अभिलंब छात्र संघ चुनाव कराने की बात कही।

मुख्य रूप से कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व सचिव सुबोध महाकुड़ ने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम होता है।

छात्र संघ के माध्यम से ही विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलता है। वर्तमान में छात्रों की कई शैक्षणिक एवं अन्य समस्याएँ हैं, जिनका समाधान छात्र प्रतिनिधियों के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।छात्र नेता पिपुन बारीक ने कहा कि विगत 8 वर्ष बीत चुका है परंतु छात्र संघ चुनाव कराने में विश्वविद्यालय प्रशासन असफल रहा है। प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों से छात्र संघ के नाम पर पैसा भी लिया जाता है परंतु चुनाव कराने का नाम ही नहीं ले रही है इससे साफ प्रतीत होता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र संघ फंड  को भी बंदरबांट करने का प्रयास कर रही है।मौके पर कोर कमेटी के सदस्य हीरालाल गोप एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post