चाईबासा नगर परिषद् के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन से किया भेंट

 चाईबासा नगर परिषद् के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन से किया भेंट



मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नें चाईबासा नगर का विकास के लिए नितिन प्रकाश को दिया भरोसा



संतोष वर्मा

Chaibasaःचाईबासा नगर परिषद् के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद लिये .ज्ञांत हो कि नितिन प्रकाश चाईबासा नगर परिषद् अध्यक्ष निर्वाचित होने उपरांत झामुमो जिला समिति के साथ मुलाकात करने पहुंचे थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नितिन प्रकाश जी को चाईबासा नगर का सर्वांगीण विकास हेतु हरसंभव मदद का आशीर्वाद दिये.मौके पर जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम,जिला सचिव राहुल आदित्य,जिला उपाध्यक्ष प्रेम मुंडरी,अलोक पांडेय सहित अन्य साथी उपस्थित थे .

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post