Saraikela: आदित्यपुर में हिंदू नव वर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल


सरायकेला: सरायकेला जिले के आदित्यपुर से एक भव्य और भक्तिमय नजारा सामने आया है, जहां हिंदू नव वर्ष के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित जागृति मैदान से हिंदू नव वर्ष यात्रा समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया।


विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

इस मौके पर मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने लोगों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और आपसी एकता व शांति बनाए रखने का संदेश दिया। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

हिंदू नव वर्ष के इस आयोजन ने आदित्यपुर में धार्मिक आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post