Jharkhand Youth Congress: युवा नेता सौरभ अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी, बने झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अनुशासनात्मक समिति के चेयरमैन


रांची: झारखंड यूथ कांग्रेस संगठन से बड़ी खबर सामने आई है। युवा कांग्रेस झारखंड ने संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल को अनुशासनात्मक समिति का चेयरमैन नियुक्त किया है।

जारी सूची के अनुसार इस समिति में एक वाइस चेयरमैन के साथ चार सदस्य भी घोषित किए गए हैं। समिति के सदस्य के रूप में शादाब खान, विकास कुमार सिंह, प्रिया बर्मन और अनिमा कुजूर का नाम शामिल है।


इस घोषणा के बाद झारखंड कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों ने सौरभ अग्रवाल को बधाई दी है। वहीं सौरभ अग्रवाल ने कहा कि वे बिना किसी स्वार्थ के संगठन के हित में कार्य करते आए हैं और जो भी जिम्मेदारी संगठन ने दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने युवाओं के ज्वलंत मुद्दों पर मजबूती से लड़ाई लड़ने की बात कही और संगठन की आवाज बुलंद करने का संकल्प दोहराया।

साथ ही उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रभारी नवनीत कौर और प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post