Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या–5 से विनीता सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है



आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर–5 में मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां से प्रत्याशी विनीता सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 257 मतों से पराजित करते हुए जीत हासिल की है।
जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और नारेबाजी कर खुशी जाहिर की।

विजय के बाद विनीता सिंह ने वार्ड की जनता का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी से काम करेंगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post