तत्कालीन ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव के श्रीनिवासन के उदासीनता और लापरवाही के कारण मंत्री दीपिका पांडेय का पुतला दहन किया गया है

 तत्कालीन ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव के श्रीनिवासन के उदासीनता और लापरवाही के कारण मंत्री दीपिका पांडेय का पुतला दहन किया गया है

 के श्रीनिवासन को लगातार विधायक सोनाराम सिंकु ने कोटगढ़ जटिया रोड के लिए मंत्री दीपिका पांडेय  और मंत्री इरफ़ान अंसारी से आदेश कराने के बाद ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। सुत्र

विधानसभा बजट सत्र में विधायक सोनाराम सिंकु कोटगढ जटिया सड़क को लेकर विधानसभा में आवाज उठाएंगे। सूत्र

अफसरशाही के चक्कर में फंसा कोटगढ जटिया सड़क निर्माण कार्य। सुत्र

विधायक सूत्रों के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार और मंत्री दीपिका पांडेय के अच्छे तालमेल से सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किए जाने की संभावना है। सुत्र

संतोष वर्मा

Chaibasaः झारखण्ड में आज नौबत ऐसी आ गई है कि सड़क बनाने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग की मंत्री का पुतला दहन करना पड़ रहा है। यह नौबत कैसे आई। इस घटना का सारा श्रेय जन विरोधी, विकास विरोधी तत्कालीन विभागीय सचिव के श्रीनिवासन की है, तीन साल से वर्तमान विधायक सोनाराम सिंकु ने सड़क की अनुशंसा की, इसके आधार पर डीपीआर बना कर वर्ष 2023 में प्रशासनिक स्वीकृति हेतु भेजा गया था। वर्ष 2023 में ही विभागीय मंत्री इरफ़ान अंसारी को विधायक सोनाराम सिंकु स्वीकृति की मांग की, मंत्री ने विभागीय सचिव को स्वीकृति देने का आदेश भी दिया, लेकिन विभागीय सचिव के श्रीनिवासन ने उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। हेमन्त सोरेन सरकार पार्ट 2 में दीपिका पांडेय को ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री बनते ही विधायक सोनाराम सिंकु ने बधाई देते हुए जटिया कोटगढ रोड के निर्माण की स्वीकृति देने की अनुशंसा पत्र दिए, जिसके आलोक में मंत्री बॉब शीट में विधायक का पत्र संलग्न कर स्वीकृति से संबंधित संचिका की मांग की लेकिन विभागीय सचिव ने स्वीकृति की करवाई को लटका दिया। आज नतीजा यह हुआ कि विभागीय सचिव की लापरवाही और उदासीनता के कारण पूर्व विधायक ने मंत्री दीपिका पांडेय का पुतला दहन करते नज़र आए। यह सारा घटनाक्रम के श्रीनिवासन की देन है।





Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post