समाजसेवी झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने अपने सैकड़ों जनसमर्थकों के साथ भव्य रैली निकालते हुए नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया

 समाजसेवी झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने अपने सैकड़ों जनसमर्थकों के साथ भव्य रैली निकालते हुए नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया



मंत्री दीपक बिरूवा भी हुए रैली में शामिल



संतोष वर्मा

चाईबासाः कहते है शुरूआत अच्छी और दमदार हो तो बिरोधी भी पस्त हो जातें है. वैसे तो मंगलवार को चाईबासा में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर देखने को मिल रही है। 

इसी क्रम में समाजसेवी झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने अपने सैकड़ों जनसमर्थकों के साथ भव्य रैली निकालते हुए नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई नामांकन स्थल तक पहुँची, जहाँ समर्थकों में भारी उत्साह - देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, नारों और झंडों के साथ निकली इस रैली ने पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया।

इधर नामंकन पर्चा दाखिल करने के पहले पूजा अर्चना मंत्री दीपक बिरूवा के साथ किए फिर रैली निकाली और अनुमंडल कार्यालय पदयात्रा कर पहूंचे,इस दौरान सैकड़ो समर्थकों नें नारे बाजी के साथ स्वागत भी किया.


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post