जनसेवामुखी नगर के रूप में चाईबासा शहर को विकसित करना हैःपूर्व सांसद गीता कोड़ा

 जनसेवामुखी नगर के रूप में चाईबासा शहर को विकसित करना हैःपूर्व सांसद गीता कोड़ा



भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश कुमार खिरवाल उर्फ लड्डू खिरवाल के समर्थन में चुनाव प्रचार के पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा चाईबासा नगर क्षेत्र के अमला टोला, कुम्हार टोली, बड़ी बाजार एवं पुलिस लाइन क्षेत्रों किया दौरा 



संतोष वर्मा

Chaibasaःधनबल और बाहुबल की राजनीति के विरुद्ध जनसेवा की भावना को केंद्र में रखते हुए भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश कुमार खिरवाल उर्फ लड्डू खिरवाल के समर्थन में चुनाव प्रचार को मजबूती देने हेतु पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने आज चाईबासा नगर क्षेत्र के अमला टोला, कुम्हार टोली, बड़ी बाजार एवं पुलिस लाइन क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित वार्डों के बूथ प्रभारी एवं वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की।पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर परिषद क्षेत्र की जनता आज वर्षों से लीज की जटिल समस्या, पेयजल संकट, बिजली की अनियमित आपूर्ति, गंदगी, जलजमाव और बुनियादी सुविधाओं की कमी से त्रस्त है। इन समस्याओं का समाधान केवल वही नेतृत्व कर सकता है जो जमीन से जुड़ा हो, जनता के प्रति जवाबदेह हो और जिसके पास विकास का स्पष्ट विजन हो।उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी का विजन चाईबासा को लीज समस्या से मुक्ति, हर घर स्वच्छ पेयजल, निर्बाध बिजली, सुदृढ़ सफाई व्यवस्था, बेहतर सड़क-नाली, गरीबों को आवास, बाजार-तालाब-बस स्टैंड एवं श्मशान घाटों के सुंदरीकरण के साथ एक स्वच्छ, सुरक्षित और जनसेवामुखी नगर के रूप में विकसित करना है।पूर्व सांसद ने बूथ प्रभारी और वार्ड सदस्यों से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर आम जनता को इस विजन से अवगत कराएं, नगर परिषद की वर्तमान समस्याओं के ठोस समाधान को जनता के सामने रखें और भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल के पक्ष में अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाएं।उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल पद का नहीं, बल्कि नगर के भविष्य का चुनाव है और जनता इस बार सेवा, ईमानदारी और विकास के आधार पर अपना निर्णय लेगी। बैठक में मुख्य रूप से सतीश पुरी, शैलेश प्रसाद , पिंटू प्रसाद एवं दिलीप जी मौजूद रहे साथ ही  सैकड़ो की संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समर्थक मौजूद रहे

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post