जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के पैतृक गांव दुरलिपी में मागे पर्व को लेकर तैयारी पुरी, राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा सहित कई विधायक होगें कार्यक्रम में शामिल

जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के पैतृक गांव दुरलिपी में मागे पर्व को लेकर तैयारी पुरी, राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा सहित कई विधायक होगें कार्यक्रम में शामिल



सेलफी स्टेज व अखाड़ा बन कर तैयार



विधायक राजेश कच्छप, नमन बिसकल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा,रामचंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग होगें शामिल



संतोष वर्मा

Chaibasaःजगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु के पैतृक गांव जिंतुगढ़ा स्थित दुरलिपी में मागे पर्व को लेकर तैयारी पुरी हो गई.वहीं मागे पर्व में जहां राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा सहित कांग्रेस पार्टी के कई विधायक कार्यक्रम में शामिल होगें.



इधर मागे पर्व की धूम में अतिथियों और ग्राम वासियों के लिए सेलफी स्टेज भी बनाया गया है तथा नृतय के लिए ढोल मांदर, नगाढ़ा आदी की भी व्यवस्था की गई है.इस मागे पर्व में श्री सिंकु के यहां विधायक राजेश कच्छप, नमन बिसकल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा,रामचंद्र सिंह सहित कई कई जनप्रतिनिधि व प्रसानिक पदाधिकारी भी आयेगें.

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधायक सोनाराम सिंकु सहित सभी कार्यकर्ता पुरी जोड़ शोर से लगें हुए है. ज्ञात हो की शीक्रवार को विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु अपने पैतृक ग्राम - जिंतुगाड़ा, दुरलिपी जगन्नाथपुर में अपने परिवार संघ देशवाली में जगन्नाथपुर विधानसभा वासियों एवं झारखंड वासियों की सुख, शांति,समृद्धि  हेतु पूजा अर्चना किए.आज अतिथियों का स्वागत में जुटे है.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post