चाईबासा में जनसमर्थन की गूंज के साथ नितिन प्रकाश की ऐतिहासिक नामांकन यात्रा मंगलवार को

 चाईबासा में जनसमर्थन की गूंज के साथ नितिन प्रकाश की ऐतिहासिक नामांकन यात्रा मंगलवार को



नगर निकाय चुनाव 2026 में जनसेवा, स्वच्छता और विकास के संकल्प के साथ अध्यक्ष पद प्रत्याशी नितिन प्रकाश मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाख़िल करेंगे

संतोष वर्मा

Chaibasaःचाईबासा नगर निकाय चुनाव 2026 में जनसेवा, स्वच्छता और विकास के संकल्प के साथ अध्यक्ष पद प्रत्याशी नितिन प्रकाश दिनांक 03 फरवरी 2026 (मंगलवार) को अपना नामांकन पत्र दाख़िल करेंगे।इस अवसर पर आयोजित “नामांकन यात्रा” केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि चाईबासा की जनता के विश्वास, अधिकार और सम्मान का उत्सव होगी। यह यात्रा गोकुल धाम, सेन टोला, चाईबासा से सुबह 09:30 बजे प्रारंभ होगी। नितिन प्रकाश ने कहा कि यह नामांकन यात्रा जन सेवा के नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा,“यह चुनाव मेरा नहीं, चाईबासा की जनता का चुनाव है। यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की होगी जो स्वच्छ, सशक्त और विकसित चाईबासा का सपना देखता है।”उन्होंने चाईबासा के सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठजनों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे भारी संख्या में उपस्थित होकर इस क्षण को मेरे लिए अविस्मरणीय बनाए और अपना आशीर्वाद प्रदान करने की कृपा करे नितिन प्रकाश ने दोहराया कि उनका स्पष्ट संकल्प सेवा, स्वच्छता एवं समग्र विकास है और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।यह नामांकन यात्रा जनभावनाओं, एकजुटता और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक बनने जा रही है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post