बदहाल सड़क को लेकर झारखण्ड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय का पुतला दहन किया गया

बदहाल सड़क को लेकर झारखण्ड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय का पुतला दहन किया गया 



संतोष वर्मा

Chaibasaः जगन्नाथपुर - नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया मोड़ स्थित राबंगगुटू हाट के पास सोमवार को झारखण्ड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय का पुतला दहन किया गया l ज्ञात हो जेटेया मोड़ से सेलदौरी, करंजीय जेटेया होते आईकुटी, बाहदा, कोटगढ़ तक सड़क की स्थिति काफी खराब हो चुकी है l यह मुख्यालय को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क है l इसके वावजूद प्रशासनिक अधिकारी और विधायक सांसद इस खराब सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं l इस कारण संयुक्त मोर्चा और खराब सड़क से प्रभावित गाँव के ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं l  पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह सड़क इस क्षेत्र के लिये लाइफ लाइन की तरह है l हॉस्पिटल, मुख्यालय, हाट बाजार, स्कूल कॉलेज यही सड़क से होकर आना जाना करते है l   जल्द इस सड़क का निर्माण हो अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जायेगा l इस मौके पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, मंजीत कोड़ा, अशोक पान, नसीम अंसारी, सीताराम लागुरी, कृष्णा सिंकु, समियल लागुरी, संजय जेराई, राजेंद्र बालमुचू, लक्षण बालमुचू, दिरी लागुरी, जगमोहन सिंकु सुखलाल लागुरी, बुधराम लागुरी, सरजोम लागुरी, हिन्दू लागुरी आदि उपस्थित थे l

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post