सड़क सुरक्षा को लेकर चित्रांकन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
संतोष वर्मा
Chaibasa:परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन नटराज संगीत विद्यालय के सहयोग से किया गया. मुख्य अतिथि के तौर पर बार एसोसिएशन चाईबासा के महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू तथा विशिष्ट अतिथि जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अधिवक्ता राजा राम गुप्ता रहे, सभी बच्चों को संबोधित करते हुए राजा राम गुप्ता मे बताया हर साल जनवरी माह मे अलग अलग कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति सभी को जागरूक किया जाता है इस तरह के प्रतियोगिता से कौशल के साथ बच्चों के बीच ट्राफिक नियम एवम सड़क सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ेगी और आने वाले भविष्य मे सभी जिम्मेदार नागरिक बनेंगे.
मुख्य अतिथि अगस्टीन कुल्लू ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग भाग लेना ही बड़ी बात होती है जीत हार के लिए नहीं खुद मे निखार लाने के लिए प्रतियोगिता मे भाग ले और इस तरह के समाजिक समस्या पर जब भी मौका मिले बढ़ चढ़ के भाग ले ताकि समस्याओं को खत्म किया जा सके एवम इतनी बड़ी समस्या को खत्म करने मे हमारा छोटा सा प्रयास ही काफी है सब को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है.
नटराज विद्यालय के संचालक सुभाष घोष के द्वारा समय निकाल आए अतिथियों को धन्यावाद किया गया साथ ही सड़क सुरक्षा को कला एवम संस्कृति से और मजबूत करने के लिए तथा जिला प्रशासन को हर सम्भव मदद करने को कही।इस अवसर पर मुख्य रूप से रोड सेफ्टी पी.आई.यू. टीम के आशुतोष कुमार, मो. हुसैन, कुबेर महतो, पंकज मिश्रा के अलावा चित्रांकन प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न विद्यालयों के बच्चे एवं उनके अभिभावकगण मौजूद थे।


