पुर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा बाबरिया व बड़ापासिया पहुंच कर जंगली हाथी के हमले में से हुए छह लोगों की दर्दनाक मौत को लेकर घटना स्थल का लिया

पुर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा बाबरिया व बड़ापासिया पहुंच कर जंगली हाथी के हमले में से हुए छह लोगों की दर्दनाक मौत  को लेकर घटना स्थल का लिया जायजा





पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा राज्य सरकार से मांग की कि प्रत्येक मृतक के आश्रितों को ₹10 लाख का मुआवजा दिया जाए तथा जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हुई है, उनकी शिक्षा एवं भरण-पोषण की पूर्ण जिम्मेदारी सरकार उठाए

संतोष वर्मा

चाईबासाःनोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत पंचायत जेटेया के ग्राम बावड़िया मुंडा टोला में बीती रात लगभग 10:30 बजे जंगली हाथी के हमले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बड़ापसिया टोला डुगुड़ वसा में भी जंगली हाथी के हमले से मंगल बोबोंगा की मृत्यु हो गई। यह घटना अत्यंत ही हृदयविदारक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।घटना की सूचना मिलते ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता मधु कोड़ा पीड़ित क्षेत्र पहुंचे और स्थल का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मौके पर उपस्थित वन विभाग के रेंजर से वार्ता कर उन्होंने मृतकों के आश्रितों को शीघ्र मुआवजा देने का निर्देश दिया।इसके उपरांत चाईबासा पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री कोड़ा ने कोल्हान क्षेत्र के कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट सहित वन विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र में हाथी आतंक की स्थिति, बचाव उपायों एवं दीर्घकालीन समाधान पर विस्तृत चर्चा की।

 उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जाए तथा विशेषज्ञ टीम की सहायता से जंगली हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से जंगल की ओर सुरक्षित रूप से खदेड़ने की स्थायी व्यवस्था बनाई जाए। साथ ही आधुनिक निगरानी प्रणाली लागू कर रात्रि में भी हाथियों एवं अन्य जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए।श्री कोड़ा ने कहा कि खनन क्षेत्रों में अव्यवस्थित बैरिकेडिंग के कारण हाथियों के पारंपरिक मार्ग बाधित हुए हैं, जिससे वे भटककर आबादी वाले इलाकों में प्रवेश कर रहे हैं। इस पर भी गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार से मांग की कि प्रत्येक मृतक के आश्रितों को ₹10 लाख का मुआवजा दिया जाए तथा जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हुई है, उनकी शिक्षा एवं भरण-पोषण की पूर्ण जिम्मेदारी सरकार उठाए।इस अवसर पर नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप, मीडिया प्रभारी विनित कुमार गोप, निखिलेश बोबोंगा, सुखराम कोड़ा, पीतांबर बोबोंगा, लक्ष्मण गोप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post