जगन्नाथपुर में झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित, विधायक सोनाराम सिंकु ने किया प्रमाण पत्र का वितरण
विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हमारा राज्य बना
संतोष वर्मा
Chaibasaःगणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन व अनुमंडल के ओर से जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र के कुल 144 चिन्हित झारखण्ड आंदोलनकारियों को शनिवार सम्मानित किया गया। यह सम्मान जगन्नाथपुर प्रखंड विकास कार्यालय सभागार में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य रूप से जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु, जिला परिषद की अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव, जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार नोवामुंडी अंचल अधिकारी मनोज कुमार व कुमारडुंगी व मझगाँव के बीडीओ सीओ सहित अन्य अतिथियों ने दीप जला कर उद्यघाटन किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया। सम्मान समारोह में जगन्नाथपुर, नोवामुंडी,कुमारडुंगी व मझगांव से सबसे अधिक 144 लोगों को झारखण्ड आंदोलनकारी को सॉल और प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधानसभा के विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हमारा राज्य बना है। 2019 में सरकार बनने के बाद आंदोलनकारियों की पहचान और सम्मान के लिए आयोग का गठन किया गया, जिसके तहत चिन्हित आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जा रहा है। जो प्रशासन कभी आंदोलनकारियों को गिरफ्तार करता था, आज वही उन्हें सम्मान दे रहा है, यह लोकतंत्र की परिपक्वता का प्रतीक है।सरकार हमेशा आंदोलनकारियों के हितों की रक्षा और उनके परिवारों की बेहतर देखभाल के लिए प्रतिबद्ध है। प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा भी हमारी प्राथमिकता है। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद की अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि यदि झारखंड राज्य का निर्माण नहीं होता, तो हम जैसे लोग आज अधिकारी नहीं बन पाते। यह राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और त्याग का परिणाम है। आज राज्य का निर्माण हुआ है तो इन्ही आंदोलनकारियों की देन है। अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव ने कहा कि झारखंड आंदोलन जनसंघर्षों का इतिहास है और राज्य सरकार आंदोलनकारियों के हितों की सुरक्षा के लिए हमेशा संकल्पित है।

