धनबाद को पराजित कर पश्चिमी सिंहभूम सेमीफाईनल में

अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता, 2025-26


धनबाद को पराजित कर पश्चिमी सिंहभूम सेमीफाईनल में

संतोष वर्मा

चाईबासाः राँची के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे अंतर जिला अंडर -19 (एलिट ग्रुप) क्रिकेट प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम ने धनबाद को 118 रनों से पराजित कर लगातार चौथी जीत दर्ज की। आज की जीत के साथ ही पश्चिमी सिंहभूम की टीम सेमीफाईनल के लिए क्वालीफाई कर गई है। अब सेमीफाईनल में पश्चिमी सिंहभूम का मुकाबला 22 जनवरी को जमशेदपुर से होगा। जे एस सी ए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए इस मैच के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने निर्धारित 90 ओवर में सभी विकेट खोकर 375 रन बनाए। पश्चिमी सिंहभूम की ओर से सचिन दूबे ने 116, कप्तान साकेत कुमार सिंह ने 82, आमर्त्य चौधरी ने 53 तथा अंजनी कुमार यादव ने 46 रन बनाए। 

जबाबी पारी खेलने उतरी धनबाद की टीम 64.1 ओवर में 257 रन बनाकर आल आउट हो गई। धनबाद की ओर से रुद्र नारायण ने 104 तथा सिद्धार्थ सिन्हा ने 49 रन बनाए। पश्चिमी सिंहभूम की ओर से हृतिक सेठ ने 52 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। पियुष त्यागी एवं सत्यम सिंह को दो-दो सफलता हाथ लगी। मैच समाप्ति के बाद पश्चिमी सिंहभूम के सचिन दूबे को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post