चाईबासा के दुकानदारों में मचा हड़कम्प नगर परिषद् ने चलाया छापेमारी अभियान

 चाईबासा के दुकानदारों में मचा हड़कम्प नगर परिषद् ने चलाया छापेमारी अभियान 



संतोष वर्मा

चाईबासा:नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक उन्मूलन के तहत नगर परिषद चाईबासा द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके आलोक में आज प्रशिक्षु आई.ए.एस पदाधिकारी सिद्धांत कुमार की अध्यक्षता में कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती संतोषनी मुर्मू, नगर प्रबंधक लोकेश सिंह तथा सभी राजस्व पदाधिकारी के साथ नगर परिषद अंतर्गत दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया गया तथा प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित सामग्रियों को जप्त करते हुए दंड वसूली की गई. आज के छापेमारी अभियान में कुल 24200 का दंड वसूला गया एवं दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक प्रयोग में नहीं लाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए. 

प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारी सिद्धांत कुमार सह प्रशासक, नगर परिषद चाईबासा द्वारा बताया गया की सिंगल युज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए काफी हानिकारक है एवं इसके रोकथाम हेतु पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है. सरकार द्वारा जारी निर्देश नहीं मानने वाले दुकानदारों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए चाईबासा शहर से सिंगल युज प्लास्टिक को समाप्त किया जाना है.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post