भारतीय राष्टीय कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से झारखंड के सभी एसटी विधायकों नें किया सप्रेम भेंट,लग रहें कई माईनें
सभी नें रखी अपनी अपनी बातें, झारखंड प्रदेश में संगठन की कार्यप्रणाली, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी की विचारधारा को और अधिक प्रभावी बनाने पर गहन मंथन हुआ।
संतोष वर्मा
रांची डेस्कः झारखंड राज्य के सभी एस टी विधायकों की बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से सप्रेम भेंट हुई।इस दौरान श्री वेणुगोपाल के साथ हुई इस उच्च स्तरीय वार्ता में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश में संगठन की कार्यप्रणाली, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी की विचारधारा को और अधिक प्रभावी बनाने पर गहन मंथन हुआ। वार्ता के दौरान राज्य के विकास और जन-आकांक्षाओं से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता से रखा गया।
पार्टी संगठन महासचिव श्री वेणुगोपाल का विजन और उनका सांगठनिक कौशल सभी के लिए मार्गदर्शक है। संगठन को नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान करने की दिशा में उनसे प्राप्त सुझावों को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं।जन-सेवा और संगठन के प्रति हमारा समर्पण निरंतर जारी रहेगा।" उक्त सप्रेम भेंट वार्ता में कोलहान से एक मात्र जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु के साथ कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगड़ी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, कांके विधायक सुरेश बैठा शामिल थे.लेकिन झारखंड राज्य के सभी एसटी विधायकों का एक साथ पार्टी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू व राष्टीय कांग्रेस पार्टी एआईसीसी के सदस्य से लगातार भेंट वार्ता करना कहीं ना कहीं चर्चा का विषय बना हुआ है कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के कार्य से संतुष्ट नहीं है और नारजगी भी है. अपने ही पार्टी के मंत्रियों द्वारा अपने ही विधायकों का मान सम्मान नहीं देना और ग्रामाण विकास विभाग के मंत्री द्वारा योजनाओं की स्वीकृति नहीं दिए जाने का भी शिकायत सामने आ रही है जिससे एसटी विधायकों में नराजगी देखने को मिल रहा है.इन सभी मामलों को लेकर भी पार्टी के आलाकमान से शिकायत की जाने की चर्चा है.इधर इस बात की भी चर्चा हो रही है की अब खरवांस समाप्त हो गई है और हेमंत सोरेन सरकार में कुछ बड़ा बदलाव ही किये जाने की कयास लग रही है.

