Chaibasa: बीएलए - 2 की नियुक्ति को लेकर झामुमो गंभीर है: सोनाराम देवगम

बी एल ए 2 के सभी सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा: झामुमो


चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में बी एल ए 2 के नियुक्त सदस्यों को सशक्त किया जाएगा। ताकि आगामी चुनावों में वोट को लेकर हो रही गड़बड़ी को रोका जा सके। यह बातें आज झामुमो द्वारा बी एल ए 2 की नियुक्ति को लेकर आयोजित झामुमो की सदर प्रखण्ड और नगर समिति की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कही। श्री देवगम ने कहा कि बी एल ए 2 की नियुक्ति को लेकर जिले में झामुमो गंभीर है। झामुमो के एक एक कार्यकर्ता बूथ लेबल में छुटे वोटरों का नाम दर्ज कराने के दिशा में बी एल ओ को सहयोग करेंगे। इसके लिए बी एल ए 2 के सभी सदस्यों को झामुमो प्रशिक्षित करेगी।

इस मौके पर BLA-2 की नियुक्ति, संगठन की मजबूती, सदस्य्ता अभियान और सदस्य्ता रसीद जमा करने जैसे मुद्दों पर भी विचार विमर्श किए गए हैं। बैठक को जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला कोषाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, जिला उपाध्यक्ष इक़बाल अहमद, सदर प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, झामुमो चाईबासा नगर समिति के अध्यक्ष राहुल तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के सदर चाईबासा प्रखंड और चाईबासा नगर कमिटी की संयुक्त बैठक सतीश सुंडी और राहुल तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में कैसर परवेज, विश्वनाथ बाड़ा, मन्नाराम कुदादा, राजू ठाकुर, कुंवर प्रताप सिंह, रवि रजक, राजू गोप, निकेश नायक, शिकुद्दीन, बागुन मछुआ, जयदर बोईपाई, छोटे लाल महतो, इम्तियाज अहमद, गोपाल कुजूर समेत जिला कमिटी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post