Chaibasa: भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने आए कांग्रेसी बे-आबरू होकर धक्का देकर बाहर निकाले गए


 santosh verma

चाईबासा: शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा कार्यालय पर किए गए उकसावेपूर्ण प्रदर्शन का भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठित और मजबूती के साथ प्रतिकार किया। जिला अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में पहले से सतर्क भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों की अराजक हरकतों को नाकाम कर दिया और भाजपा कार्यालय के मुख्य गेट से उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। उल्लेखनीय रूप से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी पार्टी का झंडा और डंडा हाथ में लेकर उपस्थित रहीं और जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के विरोध का जवाब दिया। पूरे घटनाक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, अनुशासन और संगठनात्मक एकता साफ दिखाई दी।

घटना के समय पुलिस प्रशासन की कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आई, जिससे स्थिति कभी भी गंभीर रूप ले सकती थी। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयम और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए किसी भी बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा,

“हेमंत सोरेन की सरकार में कांग्रेसियों को खुली छूट मिल गई है, तभी वे भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने की हिम्मत कर रहे हैं। पुलिस व्यवस्था के अभाव में बड़ी घटना हो सकती थी, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुशासन दिखाया।”

वहीं जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा, “कांग्रेस पार्टी सत्ता से बाहर होने की हताशा में लोकतांत्रिक मर्यादाएं भूल चुकी है। भाजपा कार्यालय पर जबरन प्रदर्शन करना उनकी राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाता है। पार्टी के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”

भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी से जुड़े मामलों में न्यायालय द्वारा ईडी जांच रोक जैसे विषयों को कांग्रेस जानबूझकर मुद्दा बनाकर जनता को भ्रमित कर रही है और अफवाह फैला रही है, जबकि सच्चाई यह है कि कानून अपना काम कर रहा है।

भाजपा ने दो टूक कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन अराजकता और दबाव की राजनीति को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post