Breaking Saraikela: सड़क हादसे में मौत के बाद न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने शव को लेकर टाटा–सरायकेला मुख्य मार्ग को किया जाम


सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर में सड़क हादसे में मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने टाटा–सरायकेला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। यह जाम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया गया।



मिली जानकारी के अनुसार बीते 11 दिसंबर को सेन इंटरनेशनल स्कूल के पास पदमपुर निवासी सूजन टुडू सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। इसके बाद गुसाई परिजनों ने रोड को जाम कर दिया।

VIDEO NEWS

मृतक के बेटे मंगल टुडू ने बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत हैं। हादसे की सूचना मिलने पर वह छुट्टी लेकर घर आए और अपने पिता के इलाज में जुटे थे। वहीं मंगल टुडू ने कांड्रा थाना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हादसे के बाद उनके द्वारा दिए गए आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि दुर्घटना में शामिल वाहन को भी थाना से छोड़ दिया गया, जिससे परिजन बेहद नाराज हैं। इसी आक्रोश के चलते परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर इंसाफ और न्याय की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

रोड जाम के कारण टाटा–सरायकेला मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। जाम की सूचना पर कांड्रा पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास करती रही। परिजन मामले में ठोस कार्रवाई और न्याय की मांग पर अड़े रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post