सीएम एसओई प्लस टू स्कॉट बालिका चाईबासा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
Chaibasa: मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में 80 उत्कृष्ट विद्यालय में से एक सीएम एसओई प्लस टू स्कॉट बालिका चाईबासा में दिनांक 22 नवंबर को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भू राजस्व सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार दीपक बिरुआ के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं कबूतर उडाकर किया गया। इस कार्यक्रम में एपीओ चाईबासा सुभाष हेंब्रम, विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, स्कूल मैनेजर, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित थे। तत्पश्चात विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका , मैनेजर और शिक्षिकाओं द्वारा मंत्री को मोमेंटो, बुके और शाल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के चारों हाउस द्वारा मार्चफास्ट किया गया और इन हाउस के छात्राओं के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता दो समूह 6 से 8 एवं 9 से 12 के बीच करवाया गया। इस प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों के बीच काफी उत्साह देखा गया।अंत में सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं मैडल देकर उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका द्वारा सभी विद्यार्थियों, अतिथियों, अभिभावकों एवं पूरे विद्यालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया । इस प्रतियोगिता को सफल करने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं शिक्षेकेतर कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
