राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपा का सदर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कल

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपा का सदर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कल

साथ ही,पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों को न्याय एवं उचित मुआवजा प्रदान किया जाए,तथा दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए


santosh verma

Chaibasa ः भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम सिंहभूम जिला द्वारा यह सूचित किया जाता है कि दिनांक 3 नवम्बर 2025 (सोमवार) को अनुमंडल कार्यालय के समीप, कोर्ट रोड, चाईबासा में प्रातः 11:00 बजे से एकदिवसीय धरना का आयोजन किया जा रहा है।यह धरना झारखंड की ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था तथा चाईबासा के मासूम बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने जैसी अमानवीय घटना के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी की यह स्पष्ट मांग है कि –

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए,पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों को न्याय एवं उचित मुआवजा प्रदान किया जाए,तथा दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।जिला महामंत्री प्रताप कटियार ने कहा कि यह धरना आम जनता की आवाज को उठाने का एक प्रयास है। उन्होंने जिले के सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं समाज के जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धरना को सफल बनाएं।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post