झारखण्ड अंडर-19 टीम के मैनेजर बने अरुण मूँधड़ा

 झारखण्ड अंडर-19 टीम के मैनेजर बने अरुण मूँधड़ा


santosh verma

Chaibasa ःझारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोशिएशन ने चाईबासा के अरुण मूँधड़ा (जिप्पी) को बी० सी० सी० आई० कुच बिहार ट्राफी के लिए झारखण्ड अंडर-19 टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। चाईबासा के यूरोपियन क्वार्टर निवासी श्री मूँधड़ा वर्तमान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के साथ-साथ झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के भी आजीवन सदस्य हैं। पूर्व क्रिकेटर रहे श्री मूँधड़ा को क्रिकेट प्रबंधन का भी अच्छा खासा अनुभव है। वे लम्बे समय तक पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव रहे हैं। यह दूसरा अवसर है जब झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ ने अरुण मूँधड़ा को ये जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पूर्व 20009-10 में विशाल सिंह की कप्तानी वाले झारखण्ड अंडर-16 टीम के भी वे मैनेजर रह चुके हैं। 

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा एवं महासचिव असीम कुमार सिंह ने श्री मूँधड़ा को झारखण्ड अंडर -19 टीम के मैनेजर बनाए जाने पर बधाई दी है तथा झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवं सचिव का आभार व्यक्त किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित कुच बिहार ट्राफी (एलिट ग्रुप) में भाग लेने के लिए श्री मूँधड़ा 13 नवंबर को रांची से हवाई मार्ग के द्वारा राजकोट के लिए रवाना होंगे जहाँ झारखण्ड का पहला मैच 16 नवंबर से सौराष्ट्र से निर्धारित है। लगभग एक माह तक चलने वाले इस प्रतियोगिता का संपूर्ण कार्यक्रम इस प्रकार है :-

16-19 नवंबर - विरुद्ध सौराष्ट्र (राजकोट में) 

23-26 नवंबर - विरुद्ध हैदराबाद (धनबाद में) 

1-4 दिसंबर - विरुद्ध बड़ौदा (बड़ौदा में) 

8-11 दिसंबर - विरुद्ध केरल (हजारीबाग में) 

16-19 नवंबर - विरुद्ध पंजाब (चंडीगढ़ में) 

ज्ञातव्य हो कि उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित झारखण्ड अंडर-19 टीम में पश्चिमी सिंहभूम के दो खिलाड़ी क्रमशः साकेत कुमार सिंह एवं गौरव सिंह का भी चयन हुआ है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post