25 वर्ष का युवा झारखंड "Run For Jharkhand" हमारी एकता की दौड़ का आयोजन

25 वर्ष का युवा झारखंड "Run For Jharkhand" हमारी एकता की दौड़ का आयोजन



जिला समाहरणालय से बिरसा मुण्डा इंडोर स्टेडियम तक जिलेवासियों ने लगाया एकता की दौड़



santosh verma

Chaibasa ःझारखंड स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत आज जिला समाहरणालय परिसर से जिला उपायुक्त , उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर युवक/ युवतियों को रवाना किया गया। मौके पर जिला उपायुक्त ने कहा कि झारखंड राज्य का 25 वर्ष पूरा होने पर हम सभी को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं आज का  दौड़ हम सब का एकता का प्रतीक हैं। राज्य माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विकास के ओर लगातार अग्रसर है। विकासात्मक योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे के लिए प्रशासन लगातार प्रगतिशील है। 



दौड़ मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को नगद पुरूस्कार राशि 3500, द्वितीय 2500, तृतीय 1000, चर्थुथ 500 एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले को 500 रू॰ नगद राशि और मेमोन्टो से सम्मानित किया गया। 

प्रतियोगिता में विजेतावार सूची निम्नवत् है



◆◆पुरूष वर्ग

प्रथम स्थान - सन्नी ईचागुटू 

द्वितीय- लालु कालुन्डिया 

तृतीय - गणेश कालुन्डिया 

चर्थुथ- चिरंजीत पुरर्ती 

पंचम - नारायण विरूवा 

◆◆महिला वर्ग 

प्रथम स्थान - बमाई तिरीया  

द्वितीय- सलीमा विरूली

तृतीय - दिग्गी पाड़ेया 

चर्थुथ- सुनिता तिरिया 

पंचम - सबित्री गुईया 



कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन, उप निर्वाचन पदाधिकारी, नजारत उपसमाहर्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 



Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post