विधायक सोनाराम सिंकु ने जहां खिलाड़ियों को नशा एवं बुरे संगति से दूर रहने की सलाह वहीं कहा कि खेल के माध्यम से भी जीवन सफल बनाये

विधायक सोनाराम सिंकु ने जहां खिलाड़ियों को नशा एवं बुरे संगति से दूर रहने की सलाह वहीं कहा कि खेल के माध्यम से भी जीवन सफल बनाये 



नव युवक संघ जलडीहा द्वारा आयोजित जलडीहा मैदान मेंचल रहे  तीन दिवसीय फुटबाॉल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन



2025 के विजेता बने स्नेहा FC हाट करंजिया व उप विजेता रहे सूर्यनास FC, विजेता को मिला एक लाख नकद व खस्सी, ट्राफी तथा उपविजेता को मिला 70 हजार नकद व खस्सी, ट्राफी



santosh verma

Chaibasa ः रविवार को जगन्नाथपुर प्रखंड के ग्राम-जलडीहा मैदान में तीन दिवसीय फुटबाॉल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन नव युवक संघ जलडीहा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु , विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी विजय गुप्ता सम्मानित अतिथि के रूप जगन्नाथपुर प्रमुख बुधराम पुरती उपस्थित हुए। 



मौके पर सोनाराम सिंकु ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए खेल में हार जीत लगी रहती है हारने वाले खिलाड़ी निराश ना हो बल्कि अगली खेल में बेहतर करने का प्रयास करें अवश्य ही सफलता मिलेगी। क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयासरत हैं समय-समय पर खिलाड़ियों को फुटबॉल व खेल सामग्री प्रदान कर आगे बढ़ाया जा रहा है विधायक श्री सिंकु ने कहा कि खिलाड़ियों को नशा एवं बुरे संगति से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि खेल के माध्यम से भी जीवन सफल बनाये. वहीं मंत्री दीपक बिरूवा भी मौजूद हुए इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कुल 32 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। चौथा स्थान तक की टीमों को मिला पुरस्कार फाइनल मैच के विजेता स्नेहा FC हाट करंजिया को 1,05,000/+खस्सी +ट्रॉफी, उपविजेता सूर्यनास FC 70,000/+खस्सी +ट्रॉफी, तृतीय स्थान सिवानी FC 30,000/+खस्सी +ट्रॉफी, चौथे स्थान लुका ब्रादर्स चाईबासा 30,000/+खस्सी+ट्रॉफी  इस अवसर पर मुख्य अतिथि सोनाराम सिंकु ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर भविष्य में भी बेहतर खेलने की शुभकामनाएं दी। नव युवक संघ जलडीहा के आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंकु, सचिव अनुप गोप, कोषाध्यक्ष आशिष गोप, संरक्षक उमेश गोप उपस्थित रहे। मौके पर जगन्नाथपुर प्रखंड प्रमुख बुधराम पुरती, जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, हाटगम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सह कुसमिता पंचायत मुखिया जयप्रकाश लागुरी, यूथ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील हेस्सा,समाजसेवी विजय गुप्ता, छोटामहुलडीहा पंचायत मुखिया श्रीमती रीता सिंकु, करंजिया पंचायत मुखिया जूलियस हेंब्रम, प्रखण्ड उपाध्यक्ष मकरध्वज सरदार, प्रखंड महासचिव क्रान्ति तिरिया, रंजीत गागराई, रोशन पान, रंजन गोप, राजू हेंब्रम, सक्रिय कांग्रेसी लोकनाथ पान, संजय कुमार गोप, बबलू गोप, सुरेन्द्र सिंकु रघुनाथ राउत, मोहम्मद जावेद, आशिष मोदक उर्फ भोला आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post