Saraikela: कुर्मी समुदाय को एसटी सूची में शामिल करने के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, आक्रोश महारैली - Video


गम्हरिया: एक तीर एक कमान, सभी आदिवासी एक समान” के नारे के साथ आज झारखंड में आदिवासी समुदाय की एकजुटता देखने को मिल रही है। महारैली में आदिवासी समाज के महिला और पुरुष पारंपरिक पोशाक में, अपने तीर-कमान के साथ उषा मोड़ स्थित सरना उलुम मैदान में जुटने लगे हैं। यह जनसमूह कुर्मी समुदाय द्वारा स्वयं को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग के विरोध में आयोजित आक्रोश महारैली में भाग लेने के लिए पहुंच रहा है।




सुबह से ही गम्हरिया के उषा मोड़ में पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं और पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग अपने पारंपरिक नृत्य और गीतों के साथ “एक तीर एक कमान, सभी आदिवासी एक समान” का नारा लगाते हुए रैली स्थल की ओर बढ़ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह महारैली उषा मोड़ से गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय तक निकाली जाएगी।

Video

रैली के दौरान समाज के कई प्रमुख नेता और वक्ता समुदाय के पक्ष को रखेंगे और इस आंदोलन को एक नई दिशा देने की कोशिश करेंगे। सभा के बाद प्रतिनिधिमंडल द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम अंचल अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा, जिसमें कुर्मी समुदाय की एसटी सूची में शामिल किए जाने की मांग पर आदिवासी समाज की आपत्तियों को दर्ज किया जाएगा।

मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। आयोजन में विभिन्न पंचायतों और गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सरायकेला जिले में यह रैली आदिवासी एकता और अस्तित्व की रक्षा के प्रतीक के रूप में देखी जा रही है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post