Saraikela: स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में 17 अक्टूबर को एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा


गम्हरिया: दीपावली से पूर्व संध्या "एक दिया शहीदों के नाम" कार्यक्रम को लेकर दुर्गा मैदान में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। आगामी 17 अक्टूबर दिन शुक्रवार को शाम 04:00 'एक दिया शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।


आयोजनकर्ता स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अजित कुमार सिंह ने बताया कि देश की रक्षा करते अपने प्राण की आहुति देने वाले हमारे वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए बीते 09 वर्षों से दीपावली की पूर्व संध्या पर एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।


साथ ही 08 अक्टूबर 2025 को हुए प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता में सम्मिलित बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह कार्यक्रम गैरराजनीतिक है, उन्होंने आम लोगों से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शहीदों के नाम एक दीया जरूर जला ने की अपील की।

बैठक में रश्मि साहू, अमित सिंह देव, पूर्व सैनिक डॉ शरदेन्दु शेखर, राजन साहू, विवेक कुमार, नगीना, अर्पित यादव, आदर्श, मनीष मुखर्जी, मानस प्लाजा, समेत कई युवा उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post