Chaibasa: डीइओ पर मनमानी और प्रतिशोध में निलंबित करने का आरोप, कार्रवाई हो


झारखंड +2 शिक्षक संघ ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपा , निदेशक ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच करायी जायेगी


अनुशासनिक कार्रवाई और निलंबन आदेश तत्काल निरस्त करने की मांग , भुगतान में जानबूझकर विलंब किया.


santosh verma

चाईबासा: झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ की पश्चिमी सिंहभूम इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक से मिलकर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) पर अक्षमता, विभागीय आदेशों की अवहेलना और प्रतिशोध की भावना से अनुचित कार्रवाई का आरोप लगाया. बताया कि डीइओ ने नव नियुक्त पीजीटी शिक्षकों व प्रयोगशाला महायकों के कई महिनों के वेतन उच्चाधिकारियों के निर्देशों की उपेक्षा की. संघ के प्रांतीय महासचिव राकेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों पर अप्रमाणिक आरोप लगाकर अनधिकृत रूप से निलंबित किया है. संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद ठाकुर ने  बताया कि उक्त कार्रवाई झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियुक्ति एवं अपील) नियमावली 2016 का स्पष्ट उल्लंघन है. वहीं, राज्य स्तरीय अधिकारियों के क्षेत्राधिकार पर अतिक्रमण है. प्रांतीय संरक्षक सुनील कुमार ने कहा कि हम मांग करते हैं कि डीइओ के विरुद्ध तत्काल अनुशासनिक कार्रवाई की जाये. वहीं राकेश कुमार एवं प्रभावित शिक्षकों के निलंबन आदेश शीघ्र निरस्त किये जायें, अन्यथा संघ आंदोलन को बाध्य होगा. निदेशक ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच करायी जायेगी.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post