स्वर्गीय हरिओम झा की 19वीं पुण्यतिथि पर आशीर्वाद परिवार ने दी श्रद्धांजलि

 स्वर्गीय हरिओम झा की 19वीं पुण्यतिथि पर आशीर्वाद परिवार ने दी श्रद्धांजलि



गरीबों के मसीहा को किया नमन, पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण भी किया गया







santosh verma

Chaibasa ः आशीर्वाद इंटरप्राइजेज के महानायक एवं समाजसेवी स्वर्गीय हरिओम झा की 19वीं पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। यह आयोजन आशीर्वाद मेंटेनेंस गैरेज में किया गया, जहां उनके पुत्र शुभम झा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक एवं आशीर्वाद परिवार के सदस्यों ने उनके चित्र पर माला अर्पित कर एवं पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण भी किया गया। स्वर्गीय हरिओम झा समाजसेवा और मानवता के प्रतीक माने जाते थे। वर्ष 2005 में उन्होंने ‘कारो बचाओ अभियान’ की शुरुआत की थी, जिसके माध्यम से क्षेत्र में पर्यावरण बचाव और स्थानीय हितों की रक्षा का संदेश दिया गया था। इस अवसर पर गोविंद पाठक, संजीव कुमार राय उर्फ टिंकू राय, गणेश मिश्रा, ज्ञानेश्वर मिश्रा, राजन सिंह, मोहम्मद इमरान खान, राजू ठाकुर, लक्ष्मण तांती, कमल बनर्जी, पप्पू गुप्ता, वीरू सोनार, धनंजय पांडे, राजू दास, संजय टूटी, गौतम स्वर्णकार, दिल बहादुर चंद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post