कांड्रा: सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत बुरुडीह के जंगल में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती की पहचान नेहा नायक के रूप में हुई है, जो शिवपुर गांव के निरुध नायक की पुत्री थी।
युवती गुरुवार सुबह शौच के लिए निकली थी, जहां जंगल में हाई टेंशन तार के नीचे से उसका पत्थर से कुचला हुआ शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही कांड्रा थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
इस घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है, वहीं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
